Indus valley civilization quiz-lmportant questions related to indus valley civilization. Sindhughati sabhyata general knowledge questions and answers सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी।
"Gkworldhali" में आपका स्वागत है आज हम पढ़ेंगे सिंधु घाटी सभ्यता और उससे संबंधित प्रश्नोत्तरी important facts of indus valley civilization. के बारे में।• सिंधु घाटी सभ्यता- Indus valley civilization
सिंधु घाटी सभ्यता, दुनियां की सबसे शुरुवाती और सबसे उन्नति सभ्यताओं में से एक थी। यह सिंधु नदी घाटी में लगभग 2600 ई. पूर्व से 1900 ई. पूर्व में फलाफूला। इसे हम हड़प्पा सभ्यता के नाम से भी जानते हैं।माना जाता है कि इस सभ्यता की उत्पत्ति मोहनजोदड़ो और हड़प्पा शहरों से हुई थी, जो वर्तमान में पाकिस्तान मे है। सिंधु घाटी सभ्यता के लोग इंजीनियरिंग, शहरीनियोजन और हस्तशिल्प में अत्यधिक कुशल थे। सिंधु घाटी सभ्यता के शहर सुनियोजित थे ईंट की दीवारों और सड़कों के साथ बनाएं गए थे। सड़कों को एक ग्रिड पैटर्न में रखा गया था, जिसमे पके हुई ईंटों से बने घर भवन थे। शहरों में जटिल जल निकासी व्यवस्था थी जिसमे सर्वाधिक स्नानागार और शौचालय शामिल थे। जो उच्च स्तर का संकेत देते हैं।
सिंधु घाटी सभ्यता के लोग हस्तकला में भी निपुण थे । उन्होंने मिट्टी के बर्तन, आभूषण, वस्त्र और धातु के काम का उत्पादन किया जिनका अन्य सभ्यताओं के साथ व्यापार किया जाता था। मुहर और लिपि का उपयोग सभ्यता का एक अन्य उल्लेखनीय पहलू है।
कृषि सिंधु घाटी सभ्यता की रीढ़ थी और लोग सिंचाई तकनीकों में कुशल थे। वे गेंहू, जौ और कपास की खेती करते थे, जिनका अन्य क्षेत्रों के साथ व्यापार किया जाता था। वे मवेशी भेंड और बकरियां को पालते थे।
सिंधु घाटी सभ्यता की एक जटिल सामाजिक संरचना थी, जिसमे एक शासक वर्ग, एक व्यापारिक वर्ग, और एक मजदूर वर्ग था। शहरों पर राजाओं या सरदारों का शासन था, जिन्हें नौकरशाही का समर्थन प्राप्त था, व्यापारी वर्ग अन्य सभ्यताओं के साथ व्यापार में शामिल थे और श्रमिक वर्ग में कारीगर, मजदूर और किसान सामिल थे।
इतनी उपलब्धियों होने के बावजूद इस सभ्यता का पतन हो गया था। आइए अब हम पढ़ेंगे इसी से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य।
• सिंधु घाटी सभ्यता के महत्त्वपूर्ण तथ्य Important facts.
1. सिंधु घाटी सभ्यता की खोज - रायबहादुर दयाराम साहनी ने (1921 ई. में)।2. सिंधु घाटी सभ्यता थी - नगरीय सभ्यता।
3. सिंधु सभ्यता का आकार - त्रिभुजाकार ।
4. सिंधु सभ्यता को रखा गया - आद्य ऐतिहासिक कांस्य काल में।
5.सिंधु सभ्यता के निवासी थे - द्रविड और भू मध्यसागरीय।
6. सिंधु सभ्यता का सबसे बड़ा स्थल - मोहनजोदड़ो।
7. सिंधु सभ्यता का भारत में सबसे बड़ा स्थल - राखीगढ़ी।
8. सिंधु सभ्यता का बंदरगाह - लोथल और सुतकोटला।
9. जूते हुए खेत और नक्काशीदार ईंट का साक्ष्य - कालीबंगा।
10. सिंधु सभ्यता में स्नानागार प्राप्त हुआ था - मोहनजोदड़ो।
11. अग्नि कुंड प्राप्त हुआ था - मोहनजोदड़ो और कालीबंगा में।
12. तीन मुख वाले ( पशुपति नाथ) देवता की मूर्ति मिली थी
- मोहनजोदड़ो में।
13. कांस्य की मूर्ति मिली थी - मोहनजोदड़ो में।
14. सिंधु सभ्यता की लिपि थी - भावचित्रात्मक।
15. मोहनजोदड़ो की खोज - राखालदास बनर्जी ने (1922ई. में)
16. सिंधु सभ्यता की मुख्य फसल थी - गेंहू और जौ।
17. सिंधु वासी मिठास के लिए प्रयोग करते थे - शहद।
18. मिट्टी से बने हल का साक्ष्य मिला है - वनमाली से।
19. मोहनजोदड़ो और हड़प्पा सम्राज की जुड़वा राजधानी किसने कहा था - पिगगट ने।
20. सिंधु घाटी के लोग परिचित नहीं थे - तलवार से।
21. कालीबंगन का अर्थ है - काली चूड़ियां।
22. शवों को दफनाना - हड़प्पा।
23. शवों को जलाना - मोहनजोदड़ो में।
• सिंधु सभ्यता के 6 बड़े नगर - 6 big cities of indus valley civilization.
1. मोहनजोदड़ो।2. हड़प्पा।
3. गणवारीवाला।
4.धौलावीरा।
5. राखी गढ़ी।
6. कालीबंगा।
• सिंधु सभ्यता के पुरास्थल-Indus civilization sites.
1. पश्चिमी पुरास्थल- सुतकांगेडोर (बलूचिस्तान)- दासक नदी के किनारे।2. पूर्वी पुरास्थल- आलमगीरपुर (उत्तर प्रदेश) - हिंडन नदी के किनारे।
3. उत्तरी पुरास्थल- मांदा (जम्मू कश्मीर) -चिनाब नदी के।
4. दक्षिणी पुरास्थल- दाइमाबाद (महाराष्ट्र) -गोदावरी नदी के किनारे।
•ये भी पढ़ें :- • नदियों के किनारे बसे भारत के शहर।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें