भारतीय इतिहास में प्रमुख युद्ध : War in indian history in hindi.

War-in-indian-history-in-hindi.

 भारतीय इतिहास में प्रमुख युद्ध : War in indian history. 

Gk world hali में आपका स्वागत है आज हम पढ़ेंगे भारत में होने वाली लड़ाइयों और युद्धों के बारे में।

भारतीय इतिहास में प्राचीन काल से लेकर आज तक युद्ध एक आवर्ती विषय रहा है । भारत अंदरूनी और बाहरी  दोनों तरफ से कई संघर्षों का स्थल रहा है। जिसने इतिहास को बहुत बड़ा आकार दिया है और इसके अलावा भारत की संस्कृति को बहुत प्रभावित किया है।
महाभारत और रामायण के महाकाब्य में युद्धों के इतिहास को देखा और लिखा गया है ये लड़ाइयां प्रतिद्वंदी राज्यों के बीच लड़ी गई थी।
मध्ययुगीन काल के दौरान मुगलों, मराठों और विजयनगर साम्राज्य जैसे शक्तिशाली सामराजों का उदय देखा है। ये सम्राज अक्सर एक दूसरे के साथ साथ ब्रिटिश और पुर्तगाली जैसी बाहरी शक्तियो  के साथ युद्ध में लगे रहते थे। उदाहरण के लिए, मुगल सम्राज ने मराठों के खिलाप कई युद्ध लड़े, जो अंततः भारत मे एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभरे।

ब्रिटिश काल को कई प्रमुख युद्धों द्वारा चिन्हित किया गया था  जिसमे एग्लो - मैसूर युद्ध, एग्लो मराठा युद्ध, एग्लो सिक्ख युद्ध, शामिल थे। ये युद्ध ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कम्पनी और विभिन्न भारतीय राज्यों और राज्यों के बीच लड़े गए थे, क्योंकि ब्रिटिश उपमहाद्वीप पर अपना अधिकार जमाना चाहते थे।

सन 1857 ई. का भारतीय विद्रोह, जिसे भारतीय स्वतंत्रता के प्रथम युद्ध के लिए भी जाना जाता है। ब्रिटिश सरकार से स्वतंत्रता के लिए भारत के संघर्ष में एक महत्वपूर्ण घटना थी।
यह विद्रोह ब्रिटिश भारतीय सेना के भारतीय सैनिकों द्वारा भड़काया गया था जिन्होंने अपने ब्रिटिश अधिकारियों के खिलाप विद्रोह किया था, लेकिन यह जल्द ही पूरे देश में फैल गया और इसमें देश के नागरिक भी शामिल हो गए थे।
इस विद्रोह ने भारतीय स्वतंत्रता क लिए एक लंबे और कठिन संघर्ष की शुरुआत कर दी थी।

ये भी पढ़ें:_

बीसवीं सदी में, भारतियों ने अपने इतिहास में कुछ विनाशकारी युद्ध देखे, जिसमे दो विश्व युद्ध और भारत पाकिस्तान युद्ध शामिल हैं। दो विश्व युद्ध में भारतीय सैनिकों ने ब्रिटिश और अन्य सहयोगी शक्तियों से मिलकर लड़ाइयां लड़ी और इन युद्धों में भारतीय सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदानों को आज भी याद किया जाता है।

भारत पाकिस्तान युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच लड़े गए युद्धों की एक श्रृंखला , जिसकी शुरूआत 1947-48 में प्रथम भारत पाकिस्तान युद्ध से हुई थी । ये युद्ध क्षेत्रीय विवादों पर लड़े गए थे , जिसमे दोनों पक्ष कश्मीर के क्षेत्र पर दावा करते थे । सबसे हालिया भारत पाकिस्तान युद्ध 1999 ई. का कारगिल युद्ध था। 

भारतीय इतिहास में इस युद्ध का गहरा प्रभाव पड़ा, इस युद्ध ने इसके  राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक परिदृश्य को आकार दिया है। अपने देश के लिए लड़ने वालाे के बलिदानों को याद कर , उनको GKWORLDHali का सत सत नमन।

• भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध सूची : List of the War of India history.

• कलिंग का युद्ध -  261 ई. पू. में  - अशोक ने कलिंग के राजा को हराया।
• हाइडेस्पीज का युद्ध - 326 ई. पू. - सिकन्दर ने राजा पोरस को पराजित किया।
• चंद्रगुप्त मौर्य सैल्युकस युद्ध - 305 ई. पू. ।
चंद्रगुप्त शक युद्ध - 389 से 412 ई. - चंद्रगुप्त द्वितीय व शक शासक रुद्र सिंह तृतीय के बीच।
हर्ष पुलकेसी ll का युद्ध - 630 से 634 ई. - हर्षवर्धन  चालुक्य नरेश पुलकेशी l l के बीच।
तराइन का प्रथम युद्ध - 1191 ई. में - पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गौरी को हराया।
तराइन का द्वितीय युद्ध - 1192 ई. में - मुहम्मद गौरी ने पृथ्वीराज चौहान को हराया।
चंदावर का युद्ध -1194 ई. में - मुहम्मद गौरी ने जयचंद्र को हराया।
पानीपत का प्रथम युद्ध - 1526 ई. मे - बाबर और इब्राहीम लोदी के बीच।
खानवा का युद्ध - 1527 ई. में - बाबर ने राणा सांगा को हराया।
चंदेरी का युद्ध - 1528 ई. में - बाबर व मेदिनिराय के बीच।
घाघरा का युद्ध - 1529 ई. में - बाबर ने महमूद लोदी को हराया।
चौसा का युद्ध - 1539 ई. में - शेर शाह ने हुमायूं को हराया।
विलग्राम का युद्ध - 1540 ई. में - शेर शाह ने हुमायूं को हराया।
माछिवाड का युद्ध - 1555 ई. में - हुमायूं ने अफगान शासक सालार खान को हराया।
सरहिंद का युद्ध - 1555 ई. में - हुमायूं ने शेरशाह को हरा कर दोबारा मुगल वंश की नीव डाली।
पानीपत का द्वितीय युद्ध -1556 ई. में - अकबर और हेमू के बीच।
ताली कोटा का युद्ध - 1565ई. में - बहमनी व विजय नगर के साथ।
हल्दीघाटी का युद्ध - 1576 ई. - अकबर ने महाराणा प्रताप को हराया। 
असीरगढ़ का युद्ध - 1599 1600 ई. में - अकबर व मीरन बहादुर के बीच।
अहमद नगर का युद्ध - 1600 ई. में - अकबर ने चांदबीबी को हराया।
स्वेलोहल का युद्ध - 1612 ई. में-  अंग्रेजी व पुर्तगाली।
धर्मत का युद्ध - 1658 ई. में - औरंगजेब ने दरासिको को हराया।
खेड़ा का युद्ध - 1707 ई मे - मराठा छत्रपति शाहूजी महाराज ने ताराबाई को हराया।
भोपाल युद्ध - 1737 ई. में - बाजीराव प्रथम के नेतृत्व मे मराठों ने मुगलों को हराया।
करनाल का युद्ध - 1739 ई. - मुगल सम्राट व नादिर शाह के बीच।
गिरिया का युद्ध - 1740 ई. मे - अलीवर्दी खान (बंगाल) ने सरफराज खान को हराया।
प्रथम कर्नाटक युद्ध - 1744 ई. मे - फ्रांसिसियों ने अंग्रेजों को हराया।
द्वितीय कर्नाटक युद्ध - 1750 से 1754 ई.में - अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
तृतीय कर्नाटक युद्ध - 1757 से 1763 ई. मे - दोबारा अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
प्लासी का युद्ध - 1757 ई. में - क्लाइव ने सिराजुद्दौला को हराया।
बेदरा का युद्ध -1759 ई. में  - अंग्रेजों ने डच को हराया।
• वांदी वास का युद्ध - 1760 ई. में - अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
पानीपत का तृतीय युद्ध -1761 ई. में - अहमदशाह अब्दाली ने मराठों को हराया।
बक्सर का युद्ध - 1764 ई. में - अंग्रेजों ने संयुक्त सेना को हराया।
प्रथम मैसूर युद्ध - 1768 से 1769 ई. -  हैदर अली ने अंग्रेजी को हराया।
द्वितीय मैसूर युद्ध - 1780 से 1784 ई. - अंग्रेजों ने हैदर अली को हराया।
तृतीय मैसूर युद्ध - 1790 ई. मे - टीपू सुल्तान व अंग्रेज के बीच।
चतुर्थ मैसूर युद्ध - 1799 ई. मे - अंग्रेजों ने टीपू सुल्तान को हराया।
चिलियाल वाला युद्ध - 1849 ई. - ईस्ट इंडिया कंपनी ने सिक्खों को हराया।
भारत चीन सीमा युद्ध - 1962 ई. मे।
भारत पाक युद्ध - 1965 ई. में।
भारत पाक युद्ध - 1971 ई. में - भारत ने पाकिस्तान को हराया।
कारगिल युद्ध - 1999 ई. मे - भारत ने पाकिस्तान को हराया।

ये भी पढ़ें:_

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Bhasha Aur Vyakaran in hindi | Language and Grammar in hindi.

 भाषा और व्याकरण (LANGUAGE AND GRAMMAR)  " Gk World hali" मे आप का स्वागत है।  आइए साथियों आज हम आपके लिए हिन्दी भाषा की "भा...

Gk world hali