आइए आज हम पढ़ेंगे मानचित्र की रेखाएं, मानचित्र रेखाएं क्या है map lines, type of map lines in hindi, manchitra ki rekhayen के बारे।
तो चलिए साथियों"hashahgk.blogspot.com" में आपका स्वागत है जैसा कि हम जानते हैं कि हमारे पृथ्वी पर अलग अलग क्षेत्रों, भागों को मानचित्र पर दर्शाने के लिए जो रेखाएं खींची जाती हैं। आज हम उन्हीं रेखाओं को पढ़ेंगे।
- ये भी देखें: विश्व के देशों की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं
मानचित्र रेखाओं के प्रकार: (type of map lines)
- समलवण रेखा (Isohaline): समलवण रेखा मानचित्र पर खींची गई वह रेखा जो महासागर के उन स्थानों को मिलाती है जहा पर समान लवणता पाई जाती है।
- समदाब रेखाएं (Isobars): समान वायु दबाव वाले स्थानों को जोड़ने वाली रेखाएं समदाब रेखाएं कहलाती हैं।
- समगहरी रेखाएं (Isoboths): समान गहराई के समुद्र स्थलों को जोड़ने वाली रेखाएं समगहरी रेखाएं कहलाती हैं।
- समोच्च रेखाएं (Isohypes): समान ऊंचाई वाले बिन्दुओं को मिलाने वाली रेखाएं समोच्च रेखाएं कहलाती हैं।
- समवर्षा दर्शक रेखाएं (Isohyetes): समान वर्षा वाले स्थानों को जोड़ने वाली रेखाएं समवर्षा रेखाएं कहलाती हैं।
- सममान रेखाएं (Isopleth): वह रेखा जो मानचित्र के उन रेखाओं को मिलाती है, जहां किसी निश्चित तत्त्व का मान बराबर होता है।
- समधूप रेखा (Isohel): वह रेखा जो धूप के समान अवधि वाले स्थानों को मिलाते हुए खींची जाती हैं।
- समताप रेखाएं (Isotherm): मानचित्र पर समान तापमान के स्थानों को मिलाते हुए खींची गई रेखाएं, समताप रेखाएं कहलाती हैं।
ये भी पढ़ें :
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें