भारत की प्रमुख फसलें एवं उनके उत्पादक राज्य | Major crops and their producing states in India.

major-crops-their-producing-states-in-india


भारत की प्रमुख फसलें एवं उनके उत्पादक राज्य |Major crops of India and their producing states|Major crops and their producing states in India.

Gkworldhali में आपका स्वागत है
हमारा भारत कृषि प्रधान देश है इस क्षेत्र में कार्यरत लगभग आधी से अधिक आबादी कृषि कार्य करती हैं। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। देश की विशाल और तरह तरह की जलवायु परिस्थितियां , फसलों की एक विस्तृत श्रृंखला का समर्थन करती हैं। जिससे भारत दुनिया का प्रमुख कृषि उत्पादक देशों में से एक बन गया है।

देश की प्रमुख फसलों में चावल, गेहूं, कपास, गन्ना, चाय, कॉफी, दालें, तिलहन , फल और सब्जियां शामिल हैं । ये फसलें भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और देश के लाखों लोगों की रोजी रोजगार प्रदान करती हैं।

भारत की प्रमुख फसलें : Major crops of india.

चावल : चावल भारत की बहु संख्यक आबादी का मुख्य भोजन है। यह खरीफ और रबी दोनो मौसमों में उगाया जाता है। भारत चीन के बाद दुनिया का सबसे बड़ा दूसरा चावल उत्पादक देश है। भारत के प्रमुख चावल पैदा करने वाले राज्य; पश्चिमी बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब,बिहार और तमिलनाडु आदि हैं।

गेहूं : गेहूं की फसल भारत में चावल के बाद दूसरी सबसे बड़ी महत्वपूर्ण अनाज की फसल है। यह मुख्य रूप से रबी के मौसम में उगाया जाता है। जो अक्टूबर और दिसंबर के बीच आता है।भारत के प्रमुख गेहूं उत्पादक राज्य; उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान हैं।

कपास : कपास भारत की एक व्यवसायिक फसल है। कपास भारत में सबसे महत्वपूर्ण व्यवसायिक फसलों में से एक है। यह खरीब के मौसम में उगाया जाता है जो जून और सितंबर के बीच आता है। भारत कपास का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। कपास उगाने वाले भारत के प्रमुख राज्य; गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और पंजाब हैं।

गन्ना : गन्ना भारत की एक अन्य महत्वपूर्ण नगदी फसल है । यह देश के उष्णकटिबंधी और उपोष्णकटबंधी क्षेत्रों में उगाया जाता है। भारत ब्राजील के बाद दूसरा दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। भारत के गन्ना उत्पादक राज्य; उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और हरियाणा पंजाब हैं।

चाय : भारत दुनियां का दूसरा सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश है और चाय का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। चाय देश के पहाड़ी इलाकों में उगाई जाती है। भारत के चाय उत्पादक राज्य मुख्यतः असम, पश्चिमी बंगाल,तमिलनाडु कर्नाटक हिमाचल प्रदेश और केरल हैं।

कॉफी : भारत कॉफी का एक प्रमुख उत्पादक भी है भारतीय कॉफी अपने अनोखे स्वाद और सुगंध के लिए जानी जाती है। कॉफी भारत के कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र राज्यों के पहाड़ी क्षेत्रों में उगाई जाती है

दलहन : दालें भारतीय आहार में प्रोटीन का एक महत्वपूर्ण स्रोत हैं। भारत में उगायी जाने वाली प्रमुख दलहनें चना, अरहर, मूंग, काला चना, मसूर आदि रबी की फसल में उगाई जाती हैं भारत के दलहन उत्पादक राज्य ; मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, पश्चिमी बंगाल, गुजरात और आंध्र प्रदेश राज्य हैं।

तिलहन : भारत तिलहन का एक प्रमुख उत्पादक है। जिसमे मूंगफली, सरसों, तिल, राई, सोयाबीन आदि शामिल हैं। तिलहन मुख्यताः खरीब के मौसम में उगाया जाता है। भारत में तिलहन उत्पादक राज्य; गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी बंगाल और उड़ीसा राज्य हैं

जौ : भारत में जौ के उत्पादक राज्य मुख्यतः उत्तर प्रदेश, राजस्थान , बिहार और पंजाब राज्य हैं।

ज्वार : ज्वार के उत्पादक राज्य मुख्यतः महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश राज्य हैं।

बाजरा : बाजरा उत्पादक भारत के राज्य मुख्यतः गुजरात, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश।

मूंगफली : भारत के मूंगफली उत्पादक राज्य गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश हैं

तम्बाकू : तम्बाकू उत्पादक राज्य आंध्र प्रदेश, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल और तमिलनाडू

रबड़ : रबड़ उत्पादक राज्य केरल, तमिलनाडु, असम, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह

काजू : काजू उत्पादक राज्य केरल, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश।

काली मिर्च : काली मिर्च उत्पादक राज्य केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु एवं पंडुचेरी।


ये भी जरूर पढ़ें :

भारत की बहुउद्देशीय परियोजनाएं

भारतीय इतिहास की तिथियां व घटनाएं।

भारतीय इतिहास में प्रमुख युद्ध।

वैदिक सभ्यता।

भारतीय राज्य व नगरों के उपनाम

भारतीय राज्य और राजधानी।

मध्यकालीन भारत के  वंश एवं शासक 

भारतीय बैंकों की स्थापना वर्ष।

सिंधु घाटी सभ्यता और प्रश्नोत्तरी

नदियों किनारे स्थित शहर।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Bhasha Aur Vyakaran in hindi | Language and Grammar in hindi.

 भाषा और व्याकरण (LANGUAGE AND GRAMMAR)  " Gk World hali" मे आप का स्वागत है।  आइए साथियों आज हम आपके लिए हिन्दी भाषा की "भा...

Gk world hali