भारत के राष्ट्रीय प्रतीक | National symbols of india.

national-symbols-of-india.


भारत के राष्ट्रीय प्रतीक|National Symbols of India.


भारत के राष्ट्रीय प्रतीक इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं और इसके नागरिकों में गर्व की भावना पैदा करते हैं। केसरिया, सफेद और हरे रंग के जीवंत तिरंगे के साथ भारतीय ध्वज क्रमशः साहस, शांति और उर्वरता का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि इसके केंद्र में अशोक चक्र प्रगति और धार्मिकता का प्रतीक है। राष्ट्रीय प्रतीक, अशोक के शेर के शीर्ष का एक रूपांतर, चार शेरों को एक गोलाकार अबेकस पर पीछे खड़े दिखाया गया है, जो शक्ति, साहस और एकता का प्रतीक है। रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित राष्ट्रगान, "जन गण मन", भारत की विविधता और एकता के लिए एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि है। ये प्रतीक भारत के मूल्यों, इतिहास और आकांक्षाओं को दर्शाते हैं, देश की पहचान और एकता को मजबूत करते हैं। तो चलिए gkworldhali में जानते है भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के बारे में।

राष्ट्रीय प्रतीक |National Symbols.


राष्टीय चिन्ह: भारत का राष्ट्रीय चिन्ह सारनाथ स्थित अशोक के सिंह स्तम्भ के शीर्ष की अनुकृति है। भारत ने इसे 26 जनवरी 1950 ई. को अपनाया था। प्रतीक के नीचे मुंडकोपशिद में लिखा सूत्र "सत्यमेव जयते" देवनगरी में अंकित है।

राष्ट्रीय ध्वज : तीन पट्टियों वाला तिरंगा ऊपरी भाग गहरा केसरिया, बीच में सफेद भाग और सबसे नीचे का भाग गहरे हरे रंग का है। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग के चक्र है जिसमे 24 तीलियां है । इसे सारनाथ में बने अशोक के सिंह स्तम्भ से लिया गया है। ध्वज की लंबाई वा चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। भारत की संविधान सभा ने राष्ट्र ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई 1947 ई. मे अपनाया। राष्ट्रीय ध्वज का केसरिया रंग जागृति, शौर्य और त्याग का ,सफेद रंग सत्य और पवित्रता का, एवं हरा रंग जीवन समृद्धि का प्रतीक है।

• राष्ट्र गीत : भारत का राष्ट्रीय गीत बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा लिखित "बंदेमातरम" है। इसे बंकिम चन्द्र चटर्जी द्वारा लिखित "आनंदमठ" से लिया गया है। इस गीत को सबसे पहले 1896 ई. मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में गाया गया था। संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 ई. को इस राष्ट्रगीत को भी गौरव प्रदान किया गया।

राष्ट्रगान : रविन्द्र नाथ ठाकुर द्वारा रचित " जन गण मन" को संविधान सभा ने 24 जनवरी 1950 ई. को भारत का राष्ट्रीय राष्ट्रगान स्वीकार किया। इसके गायन का समय 52 सेकेंड है। इसे रविन्द्र नाथ ठाकुर ने 1912 ई. मे "तत्वबोधनी" में " भारत भाग्य विधाता"शीर्षक से प्रकाशित किया गया था।

राष्ट्रीय कैलेण्डर: राष्ट्रीय कैलेण्डर ग्रिगेरियन कैलेण्डर के साथ देश भर के लिए शक संवत पर आधारित राष्ट्रीय पञ्चांग को सरकारी प्रयोग के लिए 22 मार्च 1957 ई. को अपनाया गया। इसका पहला महीना चैत्र है। यह सामान्यतः सामान्य वर्ष में 21 मार्च को और लीप वर्ष में 22 मार्च को प्रारम्भ होता है।

राष्ट्रीय पुष्प : कमल का फूल (नेलम्बो न्यूसीफेरा) है।

राष्ट्रीय पक्षी : मयूर (पाओ क्रिस्टेटस) है।

राष्ट्रीय पशु : बाघ ( पैंथरा टाइग्रिस लिन्नायस) है।

राष्ट्रीय नदी : गंगा नदी है।

राष्ट्रीय विरासत पशु : भारतीय हाथी।

राष्ट्रीय वृक्ष : बरगद का पेड़।

राष्ट्रीय खेल : हॉकी।

राष्ट्रीय जलीय जीव : डॉल्फिन।

राष्ट्रीय सब्जी : कद्दू का फल।
राष्ट्रीय फल : आम।

ये भी पढ़ें :

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Bhasha Aur Vyakaran in hindi | Language and Grammar in hindi.

 भाषा और व्याकरण (LANGUAGE AND GRAMMAR)  " Gk World hali" मे आप का स्वागत है।  आइए साथियों आज हम आपके लिए हिन्दी भाषा की "भा...

Gk world hali